कोकेन जैसी ही होती है आईसक्रीम और आलू के चिप्स जैसे खाद्य पदार्थों की लत: अध्ययन
36 देशों में किए गए 281 अध्ययनों के आधार पर हुए एक शोध के अनुसार, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स (यूपीएफ) की लत निकोटीन, कोकेन और हेरोइन जैसी ही होती है। अध्ययन के अनुसार, यूपीएफ में मौजूद रिफाइंड कार्बोहायड्रेट्स और फैट्स मस्तिष्क पर अत्यधिक लत लगने वाले प्रभाव डालते हैं। यूपीएफ में आईसक्रीम, आलू के चिप्स और कोल्ड-ड्रिंक जैसे खाद्य/पेय पदार्थ शामिल हैं।


