दिसंबर 2021 में भारत के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 1.28 करोड़ घटी: ट्राई
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में मोबाइल ग्राहकों की संख्या में दिसंबर 2021 में 1.28 करोड़ की गिरावट आई। बकौल ट्राई, दिसंबर में रिलायंस जियो के वायरलेस ग्राहकों की संख्या में 1.29 करोड़ की तो वहीं वोडाफोन के ग्राहकों में 16.14 लाख कमी हुई है। एयरटेल के 4.75 लाख ग्राहक बढ़ें है।
read more at भाषा


