Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दुखद घटना है: पाटिल पर स्याही फेंके जाने को लेकर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री फडणवीस

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 11 December, 2022
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे में डॉ. बी.आर. अंबेडकर और ज्योतिबा फुले पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राज्य के मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर स्याही फेंके जाने पर कहा है, "यह बहुत ही दुखद घटना है।" उन्होंने कहा, "पाटिल ने जो बात कही थी उसका अर्थ समझना चाहिए था।" मामले में 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।