सरकार नारी शक्ति की बातें करती है, करके भी दिखाए: महिला अफसर की याचिका पर सीजेआई
देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने स्थायी कमीशन न मिलने को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची एक महिला तटरक्षक अधिकारी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा है, "आप (केंद्र) नारी शक्ति की बातें करते हैं...अब यहां करके भी दिखाइए।" सीजेआई ने कहा कि सरकार 'पितृसत्तात्मक दृष्टिकोण' अपना रही है और उसे महिलाओं के प्रति निष्पक्ष नीति अपनानी चाहिए।
read more at हिन्दुस्तान


