असम में ब्रह्मपुत्र नदी में पलटी नाव, सरकारी अधिकारी व स्कूली छात्रों समेत 7 लोग लापता
असम के धुबरी ज़िले में गुरुवार को ब्रह्मपुत्र नदी में एक नाव पलटने से उसमें सवार एक सरकारी अधिकारी, स्कूली छात्रों समेत 7 लोग लापता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि नाव धुबरी से लगभग तीन किलोमीटर दूर पुल के खंभे से टकराकर पलट गई थी। धुबरी उपायुक्त अंबामाथुन के मुताबिक, नाव में करीब 30 लोग सवार थे।
read more at भाषा


