मैंने करीना को किताब प्रेमी बनाया और उन्होंने मुझे मिलनसार: सफल शादी के राज़ पर सैफ
अभिनेता सैफ अली खान ने 'टीओआई' से 'आपके अनुसार एक सफल शादी का सीक्रेट फॉर्मूला क्या है?' सवाल पर कहा है कि राज़ तो नहीं पता लेकिन उनके रिश्ते में अपनी पसंद का काम करने का बहुत स्पेस है। उन्होंने कहा, "हम अपने दिलचस्पियों को बहुत महत्व देते हैं। मैंने (करीना को) किताब प्रेमी बनाया और उन्होंने मुझे मिलनसार बनाया।"


