गलत खबर है: 'राम मंदिर के लिए प्रभास ने दान किए ₹50 करोड़' की रिपोर्ट्स पर ऐक्टर की टीम
अभिनेता प्रभास की टीम ने उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी है जिनमें बताया गया था कि अभिनेता ने राम मंदिर के लिए ₹50 करोड़ दान किए हैं। उनकी टीम ने 'इंडिया टुडे' से कहा, "गलत खबर है।" गौरतलब है, आंध्र प्रदेश के विधायक चिरला जग्गीरेड्डी ने दावा किया था कि प्रभास 22 जनवरी को मंदिर में खाने का खर्च उठाएंगे।
read more at हिन्दुस्तान


