एनडीए में ट्रेनिंग के दौरान मालदीव के कैडेट की मौत, जांच के आदेश जारी
एनडीए ने बताया है कि पुणे में ट्रेनिंग के दौरान शनिवार को मालदीव के एक 22 वर्षीय कैडेट मोहम्मद सुल्तान अहमद की मौत हो गई। एनडीए के अनुसार, अहमद को तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं बचाया जा सका। बकौल एनडीए, "मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमॉर्टम होगा..मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।"
read more at अमर उजाला


