Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूएस में गलत घर में घुसे 23 वर्षीय अश्वेत सैनिक को पुलिस ने मारी गोली, हुई मौत

short by श्वेता यादव / on Friday, 10 May, 2024
अमेरिका के फ्लोरिडा में एक अपार्टमेंट में गलती से घुस गए अमेरिकी वायु सेना के 23 वर्षीय अश्वेत सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक वकील ने बताया कि 3 मई को फ्लोरिडा पुलिस द्वारा अत्यधिक बल का प्रयोग करते हुए गोली चलाई गई थी। हमले के समय सैनिक अपनी प्रेमिका से फोन पर बात कर रहा था।
read more at Inshorts