जम्मू-कश्मीर में आपराधिक साज़िश व जबरन वसूली के आरोप में पत्रकार माजिद हैदरी गिरफ्तार
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) पुलिस ने आपराधिक साज़िश और जबरन वसूली करने के आरोप में पत्रकार माजिद हैदरी को गिरफ्तार किया है। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हैदरी की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा, "बिना कानूनी प्रक्रिया के उन्हें एक वांछित आतंकवादी की तरह घर से घसीटकर ले जाया गया।" बकौल पुलिस, उनकी गिरफ्तारी में कानूनी प्रक्रियाओं का पालन हुआ है।
read more at दिप्रिंट


