कौन थीं पवित्रा जयराम जिनका कार दुर्घटना में हुआ निधन?
अभिनेत्री पवित्रा जयराम का रविवार को एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा का जाना-माना चेहरा पवित्रा टीवी धारावाहिक 'त्रिनयनी' से मशहूर हुई थीं। कर्नाटक में पैदा हुईं और पली-बढ़ीं पवित्रा ने अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत 2009 में टीवी धारावाहिक 'जोकाली' से की थी और उन्होंने 2018 में तेलुगू इंडस्ट्री में ऐक्टिंग डेब्यू किया था।
read more at NewsBytes हिंदी


