कोटा में एनईईटी की तैयारी कर रहा छात्र 'बैराज के पास ढूंढ लेना' नोट लिखकर हुआ लापता
कोटा (राजस्थान) में एनईईटी की तैयारी कर रहा बिहार का रहने वाला 19 वर्षीय अमन कुमार सिंह नामक छात्र लापता हो गया है। छात्र के कमरे से एक नोट मिला जिसमें लिखा है, "पेपर अच्छा नहीं हुआ, मुझे कोटा बैराज के आसपास ढूंढ लेना।" पुलिस ने बताया कि छात्र 2-वर्ष से कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
read more at ABP न्यूज़


