Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गोवा पुर्तगाली शासन से पहले मुक्त हो जाता अगर कांग्रेस जन भावना पर ध्यान देती: सीएम सावंत

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Thursday, 29 September, 2022
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को अंबाला (हरियाणा) में स्वतंत्रता सेनानी करनैल सिंह बेनीपाल की पत्नी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने कहा कि गोवा 1961 से काफी पहले पुर्तगाली शासन से मुक्त हो सकता था अगर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जन भावना पर ध्यान दिया होता। उन्होंने कहा, "गोवा स्वतंत्रता सेनानियों और...उनके परिवारों...का ऋणी है।"