Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देशभर में 3% तक स्टाफ को निकालेगी ज़ोमैटो, कंपनी के प्रवक्ता ने की पुष्टि

short by shashank mishra / on Saturday, 19 November, 2022
ज़ोमैटो ने पुष्टि की है कि वह देशभर में अपने 3% स्टाफ की छंटनी करेगी। कंपनी ने कहा कि ये छंटनी कर्मचारियों के प्रदर्शन के आधार पर की जा रही हैं। ज़ोमैटो के एक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा, "प्रदर्शन के आधार पर करीब 3% कर्मचारियों को निकालने की कवायद चलती रहती है। इसमें इससे ज़्यादा कुछ भी नहीं है।"