किस करने को लेकर निर्देशक की आलोचना के बाद मन्नारा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा को एक इवेंट में किस करने को लेकर निर्देशक एएस रवि कुमार की आलोचना के बाद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरी में क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। मन्नारा ने प्रियंका चोपड़ा का पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बोल रही हैं, "आप कुछ भी करें...कोई-ना-कोई हमेशा नाखुश रहेगा...आप हर समय हर किसी को खुश नहीं कर सकते।"
read more at Instagram


