अफसोस कि तुनिषा को उनका टैटू बदलकर 'खुद से प्यार सबसे ऊपर है' करवाने को नहीं कहा: विशाल
ऐक्टर विशाल जेठवा ने दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर नोट लिखा है। उन्होंने कहा, "कुछ दिन पहले तुनिषा का टैटू देखा जिसमें लिखा था- 'प्यार सबसे ऊपर है'। उस समय कहना चाहता था कि वह इसे बदलकर 'खुद से प्यार सबसे ऊपर है' करवा लें। अफसोस कि मैंने उनसे यह बात नहीं कही।"
read more at Hindustan Times


