पीएम मोदी को बर्लिन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, पीएम ने जर्मन चांसलर से की मुलाकात
तीन दिवसीय विदेश दौरे के पहले पड़ाव में जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जर्मन सेना ने सोमवार को बर्लिन में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज़ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग को बढ़ाने पर बातचीत हुई। पीएम मोदी जर्मनी के बाद डेनमार्क और फ्रांस जाएंगे।
read more at ABP न्यूज़


