तकनीकी खामी के कारण चेन्नई में एचडीएफसी बैंक के 100 खातों में ₹13 करोड़ तक हुए जमा
चेन्नई में एचडीएफसी बैंक ने करीब 100 खातों में लेन-देन बंद कर दिया है क्योंकि इन खातों में कुछ हजार रुपए से ₹13 करोड़ तक जमा हो गए थे। शनिवार को रूटीन अपग्रेड के बाद कुछ खातों में यह परिवर्तन देखा गया जिसे बैंक ने तकनीकी खामी बताई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला रविवार शाम तक सुलझा लिया गया।
read more at Times Now


