हमारा स्तर गिर रहा है: 'पठान' के गाने को लेकर एमपी के मंत्री के बयान पर 'बाहुबली' के निर्माता
'बाहुबली' के निर्माता शोबू यार्लागड्डा ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'पठान' के 'बेशरम रंग' गाने को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मिश्रा का बयान शेयर कर लिखा, "हमारा स्तर बिल्कुल नीचे गिरता जा रहा है।" मिश्रा ने इस गाने में दीपिका की वेशभूषा को आपत्तिजनक बताया था।
read more at ABP न्यूज़


