Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेरोज़गारी पर हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली आ रहे राकेश टिकैत हिरासत में लिए गए

short by अनिल कुमार / on Sunday, 21 August 2022
बेरोज़गारी को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों से मिलने जा रहे किसान नेता राकेश टिकैत को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, थोड़ी देर में टिकैत को छोड़ दिया जाएगा। टिकैत ने ट्वीट किया, "यह गिरफ्तारी एक नई क्रांति लेकर आएगी। यह संघर्ष...अंतिम सांस तक जारी रहेगा। ना रुकेंगे, ना थकेंगे, ना झुकेंगे।"