भारत में अगस्त में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 21% की वृद्धि दर्ज हुई: सियाम
सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में अगस्त में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 21% की वृद्धि दर्ज की गई। सियाम के अनुसार, अगस्त-2021 के 2,32,224 इकाइयों के मुकाबले अगस्त-2022 में डीलरों को 2,81,210 इकाइयां भेजी गईं। वाहनों की बिक्री में यह वृद्धि सेमीकंडक्टर्स की आपूर्ति में सुधार और त्योहारी मांग के कारण रही।
read more at abp न्यूज़


