Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीजेपी की रैली के दौरान कोलकाता में पुलिसकर्मी को पीटने व गाड़ी जलाने के मामले में 4 अरेस्ट

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 14 September 2022
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में मंगलवार को बीजेपी की ‘नबान्न चलो यात्रा' के दौरान एक पुलिस अधिकारी को पीटने व पुलिस वाहन में आग लगाने के मामले में पुलिस ने कम-से-कम 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपियों की पहचान घटनाओं के वीडियो क्लिप के आधार पर की गई। घायल पुलिस अधिकारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
read more at भाषा