पीएसजी के फुटबॉलर अशरफ हकीमी पर लगा अपने घर पर महिला का रेप करने का आरोप
मोरक्को और पीएसजी के फुटबॉलर अशरफ हकीमी पर एक 24-वर्षीय महिला ने पेरिस में अपने घर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। एक न्यायिक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि फ्रांसीसी अधिकारियों ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। हकीमी 2022 फीफा विश्व कप में मोरक्को टीम में शामिल थे और उनकी टीम चौथे स्थान पर रही थी।


