बिहार में मारपीट के आरोपियों को कोर्ट ने पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने की शर्त पर दी ज़मानत
सुपौल (बिहार) के एक कोर्ट ने मारपीट के 6 आरोपियों को सशर्त ज़मानत देते हुए सार्वजनिक स्थल पर 10-10 फलदार पौधे लगाने और 6 माह तक उनकी देखभाल करने के आदेश दिए हैं। आरोपियों को स्थानीय मुखिया, सरपंच और वॉर्ड पार्षद से पौधरोपण का फोटो सत्यापित कराना होगा। बकौल कोर्ट, शर्तों के उल्लंघन पर ज़मानत आदेश खुद रद्द हो जाएगा।
read more at Twitter


