Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बीएसएनएल की 4जी टेक्नोलॉजी को अगले 5-7 महीनों में 5जी में बदलेंगे: केंद्रीय मंत्री वैष्णव

short by अनिल कुमार / on Saturday, 10 December, 2022
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि बीएसएनएल की 4जी टेक्नोलॉजी को अगले 5-7 महीनों में 5जी में अपग्रेड किया जाएगा। वैष्णव ने कहा कि देश में मौजूद कंपनी के 1.35 लाख टेलीकॉम टावरों में इसे शुरू किया जाएगा। बकौल वैष्णव, दूरसंचार प्रौद्योगिकी विकास कोष को ₹500 करोड़/वर्ष से बढ़ाकर ₹4,000 करोड़/वर्ष करके नए स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा।