Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

देश में 2019 से नवंबर 2022 तक वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में 160 जवान मारे गए: सरकार

short by शिव / on Wednesday, 21 December, 2022
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया है कि 2019 से नवंबर 2022 के बीच बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना में वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में सुरक्षाबलों के 160 जवान मारे गए हैं। राय ने बताया कि 2019 में 52, 2020 में 43, 2021 में 50 व 2022 में 30 नवंबर तक 15 जवान मारे गए।