टमाटर की कीमतें जल्द ही ₹300/किलो तक पहुंच सकती हैं: रिपोर्ट्स
बकौल रिपोर्ट्स, आने वाले दिनों में टमाटर की कीमतें ₹300/किलोग्राम तक पहुंच सकती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश और कुछ जगह अपर्याप्त बारिश के कारण खाने-पीने की चीज़ों का उत्पादन व परिवहन प्रभावित हुआ है। नैशनल कमोडिटीज़ मैनेजमेंट सर्विसेज़ लिमिटेड के सीईओ संजय गुप्ता ने कहा कि कीमतें स्थिर होने में 2 महीने लगेंगे।
read more at हिन्दुस्तान


