Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऐंडरसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड होने के बाद रिज़वान की 'हैरानी' वाली प्रतिक्रिया हुई वायरल

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 11 December, 2022
मुल्तान (पाकिस्तान) में दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ जेम्स ऐंडरसन द्वारा फेंकी गई आउटस्विंगर गेंद पर क्लीन बोल्ड होने के बाद पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान की प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में रिज़वान हैरान होकर कुछ सेकेंड के लिए अपनी जगह पर ही खड़े होकर ऐंडरसन को देखते नज़र आए।
read more at Hindustan Times