रूस और यूक्रेन के बीच 390 युद्धबंदियों की अदला-बदली हुई
रूस और यूक्रेन के बीच 390 युद्धबंदियों की अदला-बदली हुई है और इसके तहत दोनों देशों को अपने 195-195 सैनिक वापस मिले हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन से लौटे 195 रूसी सैनिकों को इलाज के लिए मॉस्को भेजा जाएगा। कुछ दिनों पहले रूस में हुए विमान क्रैश में 65 यूक्रेनी युद्धबंदियों की मौत हो गई थी।


