तेंदुए को पकड़ने में विफल वन विभाग के खिलाफ नोएडा की सोसायटी के लोगों ने किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) की अजनारा ली गार्डन सोसायटी के 200 से अधिक निवासियों ने शनिवार को वन विभाग के खिलाफ तेंदुए को पकड़ने में विफल रहने पर प्रदर्शन किया। सोसायटी के अंदर आखिरी बार तेंदुआ 3-जनवरी व पहली बार बीते 27 दिसंबर को दिखा था। इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि वे शनिवार तक अभियान खत्म कर देंगे।
read more at News 24 हिंदी


