बिहार के नालंदा में इंटरनेट सेवा पर रोक को 4 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया गया
बिहार सरकार ने नालंदा में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद ज़िलेभर में इंटरनेट सेवा पर रोक को 4 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। आधिकारिक आदेश में कहा गया कि असामाजिक तत्व अफवाहें फैलाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। गौरतलब है, हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बैठक की।
read more at इंडिया टीवी


