Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कर्नाटक में जीप और ट्रक की टक्कर में 3 बच्चों समेत 9 लोगों की हुई मौत, 11 घायल हुए

short by नदीम अनवर / on Thursday, 25 August 2022
तुमकूर (कर्नाटक) में एक जीप और ट्रक की टक्कर में तीन बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, मृतक दिहाड़ी मज़दूरी पर काम किया करते थे और बेंगलुरु जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही एसपी राहुल कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया।
read more at Times Now