विधानसभा के गेट पर खालिस्तानी झंडे लगने के बाद हिमाचल की सीमाएं सील, पन्नून पर केस दर्ज
हिमाचल प्रदेश विधानसभा (धर्मशाला) परिसर में खालिस्तानी झंडे बंधे मिलने के मामले में पुलिस ने सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नून के खिलाफ यूएपीए के तहत केस दर्ज कर राज्य की सीमाओं को 'सील' किया है। एसएफजे की 6-जून को खालिस्तान के लिए 'जनमत संग्रह' कराने की घोषणा के बाद पुलिस ने राज्यव्यापी सुरक्षा बढ़ा दी है।
read more at हिन्दुस्तान


