Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल के 2 बैंक खातों को सीज़ कर नोएडा अथॉरिटी ने वसूले ₹52 लाख

short by मोनिका शर्मा / on Sunday, 18 December, 2022
नोएडा अथॉरिटी ने पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल के 2 बैंक खाते सीज़ कर ₹52 लाख वसूले हैं। उनकी रियल एस्टेट कंपनी समय पर परियोजनाओं को पूरा न करने पर घर खरीदारों का बकाया नहीं चुका पाई जिसके बाद उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण ने उनके खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किया था। वह निवास प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक हैं।