Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में सरपंच के घर के बाहर खड़ी बिना नंबर की स्कॉर्पियो से ₹1.29 करोड़ कैश बरामद

short by खुशी / on Thursday, 15 October, 2026
मंदसौर (एमपी) में एक सरपंच के घर के बाहर खड़ी बिना रजिस्ट्रेशन-नंबर वाली स्कॉर्पियो से ₹1.29-करोड़ कैश मिला है। सामने आए वीडियो में पुलिस स्कॉर्पियो में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई नोटों की गड्डियों को निकालती दिखी। मामले में सरपंच समेत 3 लोग हिरासत में लिए गए हैं और पुलिस नकदी के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है।