हॉर्मुज़ से गुज़रने का अनुरोध करने वाले प्रमुख देशों में शामिल हुआ भारत
17-जून से ईरान द्वारा बताए हॉर्मुज़ मार्गों से गुज़रने की अनुमति मांगने वाले जहाज़ों में भारत सबसे अधिक हिस्सेदारी वाले देशों में शामिल रहा। फारस की खाड़ी में प्रवेश की अनुमति मांगने वाले जहाज़ों में भारतीय हिस्सेदारी 21%, चीन की 19% रही। वहीं, खाड़ी से बाहर जाने की अनुमति मांगने वाले जहाज़ों में भारतीय हिस्सेदारी 20%, चीन की 21% रही।


