Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विदेशी निवेशक वर्ष 2025 में शेयर बाज़ार से अब तक निकाल चुके हैं ₹1.37 लाख करोड़

short by सुनील गुप्ता / on Saturday, 8 March 2025
नैशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉज़िटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाज़ार में मार्च के पहले सप्ताह में ₹24,753 करोड़ की शुद्ध बिकवाली की है। वहीं, वर्ष-2025 में विदेशी निवेशकों ने बाज़ार से अबतक ₹1,37,354 करोड़ की निकासी की है। बकौल रिपोर्ट, लगातार बिकवाली/निकासी के पीछे कंपनियों की कमज़ोर कमाई व अनुमानित धीमी जीडीपी वृद्धि है।
read more at ANI