Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

4 वर्षों में 90 लाख से अधिक अपडेटेड ITR हुए दाखिल, सरकारी खज़ाने में आए ₹9,118 करोड़

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 24 March, 2025
वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में सोमवार को बताया कि पिछले 4 वर्षों में 90 लाख से अधिक अपडेटेड आयकर रिटर्न दाखिल किए गए जिससे सरकारी खज़ाने में ₹9,118 करोड़ आए हैं। वित्त विधेयक 2025 के ज़रिए सरकार ने अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा को संबद्ध आकलन वर्ष से 4 वर्ष तक बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।