DMRC ने मेट्रो के चौथे चरण में 69 पेड़ों को बचाने के लिए डिज़ाइन में किया बदलाव
डीएमआरसी ने 69 पेड़ों को बचाने के लिए मेट्रो के चौथे चरण में निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग गलियारे के डिज़ाइन में बदलाव किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पहले इन पेड़ों की कटाई करने की अनुमति मांगी गई थी। बकौल अधिकारी, मेट्रो के चौथे चरण के निर्माण के लिए 15,508 पेड़ों की कटाई की अनुमति मिल गई है।
read more at भाषा


