'साइलेंट किलर' होता है एकसाथ हाई बीपी और डायबिटीज़, डॉक्टर ने गिनाए खतरे
डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर जूज़र रंगवाला ने हाई बीपी और डायबिटीज़ एकसाथ होने को 'साइलेंट किलर' बताया है। उन्होंने कहा, "जिन्हें दोनों है उनमें हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी रोग, आई प्रॉब्लम, नसें व ब्लड वेसल्स डैमेज होने का खतरा अधिक होता है।" उनके मुताबिक, संतुलित आहार, वज़न नियंत्रण, फिज़िकल ऐक्टिविटी, अच्छी नींद, कम तनाव, धूम्रपान-शराब छोड़ने से परेशानी कम हो सकती है।
read more at Hindustan Times


