UPPSC ने RO/ARO परीक्षा की तारीख का किया एलान
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) की प्रारंभिक परीक्षा-2023 की तारीख का एलान कर दिया है। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में यह परीक्षा 27 जुलाई को एक ही शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी। एक शिफ्ट में परीक्षा कराने को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया था।
read more at हिन्दुस्तान


