पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी छठ पूजा की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया की आराधना को समर्पित महापर्व हमारी समृद्ध आध्यात्मिक व सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।"
read more at Abplive


