जयपुर में लो फ्लोर बस में घुसे सांड ने तोड़ी खिड़कियां, जान बचाकर भागे ड्राइवर व कंडक्टर
जयपुर (राजस्थान) में सड़क किनारे खड़ी एक लो फ्लोर बस में सांड ने घुसकर खिड़कियों के कांच तोड़ दिए जिसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने किसी तरह बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस दौरान बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था। घटना का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें सांड बस में तोड़फोड़ करते दिख रहा है।
read more at News18 हिंदी


