अविवाहित युवती को अनचाहे गर्भ को जारी रखने के लिए मजबूर करना उसकी तकलीफ को बढ़ाता है: HC
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि किसी महिला को अनचाहे गर्भ को जारी रखने के लिए मजबूर करना उसकी पीड़ा को बढ़ाने के साथ-साथ उसकी गरिमा/निजता/निर्णय लेने की स्वतंत्रता का भी उल्लंघन करता है। कोर्ट ने लिव-इन पार्टनर पर शादी का झूठा वादा कर संबंध बनाने का आरोप लगाने वाली 30-वर्षीय अविवाहित महिला को अबॉर्शन की अनुमति भी दी।
read more at हिन्दुस्तान


