FII इंवेस्टमेंट धीरे-धीरे करेगा वापसी, 1 साल में 10% तक चढ़ सकता है निफ्टी: गोल्डमैन सैक्स
ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़े युद्ध के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का निवेश धीरे-धीरे भारत लौटेगा। ब्रोकरेज ने अनुमान जताया है कि अगले एक साल में एनएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क निफ्टी करीब 10% बढ़कर 26,500 अंक तक पहुंच सकता है। ब्रोकरेज ने कहा, "विदेशी बिकवाली संभवतः समाप्त हो गई है।"
read more at इंडिया टीवी


