Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ऑनलाइन जुआ रैकेट चलाने के आरोप में नेपाल में 23 भारतीय नागरिक हुए गिरफ्तार

short by विप्रांशु पंत / on Tuesday, 11 February 2025
नेपाल की पुलिस ने ऑनलाइन जुआ रैकेट चलाने के आरोप में बागमती (नेपाल) से 23 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। नेपाल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इनके पास से ₹81 हजार, 88 मोबाइल फोन और 10 लैपटॉप भी ज़ब्त किए गए हैं। इससे पहले, पिछले हफ्ते भी पुलिस ने ₹3 अरब के ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया था।