ईरान-अमेरिका युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
ईरान व अमेरिका-इज़रायल के बीच जंग रोकने के लिए मध्यस्थता कर रहे देशों में पाकिस्तान का नाम शामिल होने की रिपोर्ट्स पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "यह सरासर अस्वीकार्य है...आतंकवाद के गढ़ पाकिस्तान को इस संकट को सुलझाने के लिए महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल किया गया है लेकिन भारत इससे गायब है।"
read more at ABP न्यूज़


