Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तड़के 3 बजे ताला तोड़कर अभिषेक बनर्जी के घर में घुसी पुलिस, दौड़ी-दौड़ी पहुंचीं ममता बनर्जी

short by खुशी / on Saturday, 13 June, 2026
पश्चिम बंगाल में शनिवार तड़के करीब 3 बजे पुलिस टीम ने टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई करीब 4-घंटे तक चली व जानकारी मिलते ही ममता बनर्जी भी अभिषेक के घर पहुंच गईं। अभिषेक ने आरोप लगाया कि पुलिस ताला तोड़कर घर में घुसी और हर कमरे की तलाशी ली।