हनी सिंह के भतीजे की कार हादसे में हुई मौत
सिंगर हनी सिंह के भतीजे विदित औलख की रविवार सुबह जालंधर (पंजाब) में एक कार हादसे में मौत हो गई। वह अपने दोस्त आरव तलवार संग बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे और इसी दौरान उनकी कार खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हनी ने कहा, "यह मेरे जीवन का सबसे दुखद दशक है...भतीजे को खोने का दर्द असहनीय है।"
read more at ABP न्यूज़


