पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह ने ठुकराई 2 दिन के परोल की पेशकश
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह हवारा ने बीमार मां से मिलने के लिए 2-दिन की परोल की पेशकश ठुकराई है। कौमी इंसाफ मोर्चा के संयोजक पाल सिंह फ्रांस ने 'इंडियन-एक्सप्रेस' को बताया कि हवारा ने कहा कि उसकी मां की मौत हो जाए तो भी वह 1-2 दिन की परोल स्वीकार नहीं करेगा।
read more at जनसत्ता


